शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,,अनपरा/सोनभद्र  पुलिस को मिली बड़ी सफलता
*तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मध्य प्रदेश से अभियुक्त की गिरफ्तारी*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण तथा थाना अनपरा पुलिस के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज शाह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादीनी की तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में *मु0अ0सं0-105/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*कृत कार्यवाही*
विवेचना एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त द्वारा व्हाट्सएप उपयोग किए जाने के आधार पर उसके नए मोबाइल नंबर विकसित किए गए। प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम भोपाल (मध्य प्रदेश) पहुंची। प्रारंभिक दबिश के दौरान अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बच निकला तथा उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार भोपाल में डटी रही तथा तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं धरातलीय अभिसूचना तथा सटीक एम्बुश के आधार पर अभियुक्त को दिनांक 07.07.2026 को कोकता मल्टी ट्रांसपोर्ट नगर, एमआईजी ब्लॉक-A1, कक्ष संख्या-203, भोपाल (मध्य प्रदेश) से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा दिनांक 08.07.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
नाम : सूरज शाह
पिता का नाम : अनिल शाह
उम्र : 22 वर्ष
निवासी : ग्राम देउरा, पोस्ट पचौर, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. का0 अजीत कुमार यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. म0का0 गुंजन यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment