मध्य प्रदेश के रीवा जनपद से कुसम्हा,नई बाजार अपने मामा मामी के साथ शादी मे शामिल होने जा रहा मृतक भांजा।
(सरफुद्दीन संवाददाता)सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग मारकुडी टोले के अवई मे अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार को रौद दिया जिससे इस हादसे मे एक आठ वर्षीय बालक की कुचल कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी जबकी स्कूटी चालक मामा गंभीर रूप से जख्मी हो गये जब की स्कूटी सवार मृतक बालक की मामी बाल बाल बच गयी। बताया जाता है की जनपद मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के थाना मड़वास के गांव महखोर निवासी सुमेश्वर तिवारी(28) पुत्र राजे तिवारी,
अपने पत्नी रानी दूबे(25) अपने भांजा अंकुश दूबे(8) पुत्र अश्वनी दुबे के साथ ग्राम कुसम्हा, नई बजार,थाना रावर्टसगंज मे शादी मे शामिल होने जा रहे थे शनिवार की सांय तकरीबन 5 बजे जैसे ही थाना चोपन अन्तर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग अवई, मारकुंडी पहुचे की अचानक स्कूटी मे पेट्रोल खत्म हो गया पास के पेट्रोल टंकी से पेट्रोल लाकर पेट्रोल डाल रहे थे की कुछ ही देर पर खडे बालू लदी ट्रक ने अचानक ट्रक स्टार्ट पर कुछ ही दुर पर खडे स्कूटी पर चढ़ा दिया जिससे अंकुश दुबे(8) ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई उनके मामा सोमेश्वर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पत्नी रानी दुबे बाल-बाल बच गई हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया सूचना पर मौके पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजते हुए शव को अपने कब्जे में ले कर अंतपरीक्षण हेतु पोस्टमार्टम भेज दिये है ।

