मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी ने अधिवक्ताओ व बीमा कंपनियों के पदाधिकारियो के साथ की बैठक

By:

On: Thursday, April 28, 2022 9:49 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम के आदेशानुसार आगामी 14 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना से सम्बंधित वादों के लिए आज मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसिटी)के पीठासीन अधिकारी संजय हरि शुक्ला ने बीमा कंपनियों के पदाधिकारियो व अधिवक्ताओ के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण के लिए उचित दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने बताया कि न्यायालय में लंबित वाद को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में शीघ्र निस्तारित कराये । सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में मुकदमो के शीघ्र निस्तारण से श्रम और धन दोनों की बचत होती है । साथ ही किसी भी पक्षकार की हार व जीत नही होती है। अतः आम जनमानस से अपील है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से प्रतिभाग सुनिश्चित करे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment