सोनभद्र:-ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय एवं जिला कमेटी की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें संतोष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील माथुर ब्लॉक महामंत्री, संजय मिश्रा ब्लॉक कोषाध्यक्ष, प्रभाशंकर मिश्रा ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश वैश्य ब्लॉक संयुक्त मंत्री, तनवीर खान संगठन मंत्री, शालिनी उपाध्यक्ष, स्नेहलता संगठन मंत्री, हुकम चंद्र प्रचार मंत्री, मधुप सिंह संगठन मंत्री, चंदन शर्मा मीडिया प्रभारी, शैलेश पाण्डेय ब्लॉक संगठन मंत्री, राम नगीना मिश्र ब्लॉक संरक्षक निर्वाचित किये गये।
इस मौके पर योगेश कुमार पाण्डेय ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉक की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराएंगे एवं शिक्षकों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि शिक्षकों के हित से कभी समझौता नहीं किया जाएगा।
इस चुनाव के प्रभारी अभिषेक मिश्रा रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक संजय मिश्रा, विनोद कुमार, धर्मराज सिंह, दीनबंधु त्रिपाठी, जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, जिला प्रवक्ता/पर्वेक्षक आनंद त्रिपाठी, रवींद्र नाथ चौधरी, अशोक सिंह, शशांक चतुर्वेदी, नवीन गुप्ता, राजेश जायसवाल, अमित चौबे, राजेश द्विवेदी, हिमांशु मिश्रा, राजेश सिंह, लवकुश शुक्ला, अमित पाण्डेय, मनोज सिंह, स्वाति राठौर, पूजा गुप्ता, अभिलाषा और दीप्ती सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे

