पीआरडी जवान को प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग करना पड़ा महँगा,पत्नी ने चूल्हा से जलती लकड़ी को पति के मुह पर जोर से मारा

By:

On: Saturday, April 23, 2022 3:01 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बभनी थाना के एक कस्बे में पीआरडी जवान को दो-दो पत्नियों के सामने प्रेमिका से बात करना महंगा पड़ गया। पत्नी ने जलती लकड़ी से पति मुंह जला दिया। मामले थाने पहुंचने के बाद समझौता होने पर पति-पत्नी के गिले शिकवे दूर हुए।
बभनी थाने में पहली पत्नी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रेमिका से बात करने पर विवाद के बाद पति ने दोनों पत्नियों की पिटाई कर दी। यह मामला दुद्धी विधायक के पास भी पहुंच गया। विधायक ने बभनी में एक कार्यकर्ता से घटना को लेकर पड़ताल करायी तो पता चला कि कथित पीआरडी जवान की दो पत्नियां है और वह शक्तिनगर में कार्यरत है। जब वह घर आया तो एमपी के बैढ़न में रहने वाली प्रेमिका से वीडियो काल से बात कर हाल चाल पूछ रहा था। बात करते समय दोनों पत्नियां पास ही बैठी थी। पतिं ने जब वीडियो काल से ही प्रेमिका को डाला मंदिर घुमाने की बात कही तो पहली पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने चूल्हा से जलती लकड़ी उठायी और पति के मुह पर जोर से मार दी। जिससे पति का मुंह और मुच्छ बुरी तरह जल गया। इसके बाद पति ने दोनों पत्नियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने जांच के बाद पति को पत्नियों से माफी मंगवा कर समझौता करा दिया। फिलहाल एक निजी अस्पताल में पति का इलाज चल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment