नाबालिक को भगा ले जाने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By:

On: Friday, April 22, 2022 2:53 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक को भगा ले जाने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपित के साथ अपहृत किशोरी को बरामद कर महिला पुलिस अभिरक्षा में डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से स्थानीय कोतवाली पर आरोपित रामकेश्वर निवासी इमलीपोखर के विरुद्ध धारा 363, 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, पुलिस मामले में जुटी थी। क्षेत्र के इमलीपोखर गांव निवासी रामकेश्वर उर्फ सूरज पुत्र प्यारे उर्फ रामलखन की तलाश में पुलिस गहनता से लगी रही और शुक्रवार को कामयाबी हासिल हुई। आरोपित युवक को मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया और न्यायालय भेज दिया गया। साथ में बरामद अपहृत किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमरजीत चौहान, आरक्षी विवेक कुमार बरनवाल, महिला आरक्षी शालिनी शुक्ला रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment