सोनभद्र:-पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह बाइक व ऑटो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तियरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के सोनवरी गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह का आयोजन था। शादी खत्म होने के बाद एक ऑटो पर सवार होकर आर्केस्ट्रा वाले खलियारी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बरईल मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वही बाइक
सवार भी ऑटो में टकरा कर घायल हो गया। दुर्घटना होते ही बाइक सवार 25 वर्षीय इंद्रजीत 25 पुत्र रामनरेश निवासी भरहुआ व ऑटो पर सवार 23 वर्षीय पायल पुत्री गौरव निवासी मड़िहान, जनपद मिर्जापुर , 22 वर्षीय सतीश पुत्र राजेश निवासी तेलाडी, थाना रायपुर व एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए तेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में
भर्ती कराया जहां गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक सवार युवक इंद्रजीत व आर्केस्ट्रा में काम करने वाली पायल की मौत हो गई। जबकि दो घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दोनों का जिला अस्पताल में कराया जा रहा है

