सोनभद्र:-तहसीलों में तैनात एस डी एम अपनी अपनी तहसील में ही रात्रि विश्राम करेंगे,नहीं करेंगे तो बाबा का बुलडोजर मतलब निलंबित की कार्रवाई के लिए तैयार

By:

On: Thursday, April 21, 2022 1:17 AM

---Advertisement---

मंडलायुक्त ने रात्रि 10.30 बजे लिया लोकेशन

कठोर चेतावनी- अपने तैनाती स्थल पर निवास करें अधिकारी ‌ — मंडलायुक्त

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने जनपद सोनभद्र के विकास खंड अधिकारी कर्मा, नगवां एवं चतरा तथा जनपद मीरजापुर के विकास खंड अधिकारी कोन एवं छानवे का लोकेशन आज दिनांक 20/4/2022 की रात्रि लगभग 10.30 बजे पता किया गया, उपरोक्त सभी पांचों खंड विकास अधिकारी अपने तैनाती मुख्यालय पर नहीं पाए गए। मंडलायुक्त ने कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि सभी तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करें। उन्होंने कहा कि यदि तहसील व ब्लाक पर कहीं आवास ठीक न हो तो उसकी मरम्मत करा लें। आगे से निरीक्षण कराया जाएगा जो अधिकारी तैनाती स्थल पर नहीं पाया जाएगा उसके विरुद्ध शासन को अवगत कराते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment