सोनभद्र:-बुधवार को दिनदहाड़े लूट की वारादात को अंजाम दिया गया। कोन-विंढमगंज मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने झारखंड के कपड़ा व्यापारी के मुनीम से तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। एएसपी और सीओ ने पीड़ित मुनीम और उसके सहयोगी से पूछताछ की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
कोन-विंढमगंज के बीच पहाड़ी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दोनों से तीन लाख रुपये लूट लिए। मुनीम के मुताबिक एक बाइक पर दो बदमाश सवार थे। दोनों के पास असलहा भी था। मुनीम की सूचना पर पहुंचे व्यापारी ने विंढमगंज थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। लूट की खबर मिलते ही खलबली मच गई
एएसपी, सीओ ओबरा शंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली। विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि घटना विंढमगंज क्षेत्र से लगभग पांच किलोमीटर दूर कोन थाना क्षेत्र में हुई है। छानबीन की जा रही है। मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा

