घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोलियाघाटी में सोमवार की रात श्रद्धालुओं से भरी एक जीप पलट जाने से उसमें सवार लगभग एक दर्जन की संख्या मे श्रद्धालु घायल हो गए। घटना का कारण पहाड़ी उतरते समय जीप का विपरीत दिशा में ऑटो से टकरा जाना बताया गया। इस हादसे में जीप पलट गई। वही ऑटो भी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों गाड़ियों के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए तथा वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम घोरावल कस्बे से अलग-अलग घरों से मिलाकर एक दर्जन की संख्या में श्रद्धालु मां कुंडवासिनी धाम कुडारी दर्शन पूजन के लिए निकले। कोलियाघाटी उतरते समय ऑटो से जीप टकरा गई। संयोग से ऑटो में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था। जीप पलटने से उसमें सवार निरंकार (30) पुत्र कमलेश निवासी नौगवा ,उसकी पत्नी पूजा (26), उसकी सास राधा देवी (53) निवासी घोरावल, संजू (40) निवासी घोरावल, पुत्री खुशी (15), संजू की पत्नी चंदा (36), कस्बा निवासी विशाल (32), पुत्र दीपचंद्र, मनोज (45) पुत्र स्व शिवशंकर प्रसाद, उसका पुत्र प्रदीप (10) तथा जीप चालक आकाश मोदनवाल (22) पुत्र राजकुमार निवासी घोरावल, उसका चचेरा भाई सत्यम मोदनवाल (26) तथा विकाश (22) पुत्र ओम प्रकाश ऑटो चालक निवासी मोकरसिम घायल हो गए। कुछ ही देर मे घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिसकी मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीप चालक आकाश मोदनवाल, ऑटो चालक विकास समेत तीन लोगों को उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी तथा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। जाने से उसमें सवार लगभग एक दर्जन की संख्या मे श्रद्धालु घायल हो गए। घटना का कारण पहाड़ी उतरते समय जीप का विपरीत दिशा में ऑटो से टकरा जाना बताया गया। इस हादसे में जीप पलट गई। वही ऑटो भी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों गाड़ियों के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए तथा
वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम घोरावल कस्बे से अलग-अलग घरों से मिलाकर एक दर्जन की संख्या में श्रद्धालु मां कुंडवासिनी धाम कुडारी दर्शन पूजन के लिए निकले। कोलियाघाटी उतरते समय ऑटो से जीप टकरा गई। संयोग से ऑटो में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था। जीप पलटने से उसमें सवार निरंकार (30) पुत्र कमलेश निवासी नौगवा ,उसकी पत्नी पूजा (26), उसकी सास राधा देवी (53) निवासी घोरावल, संजू (40) निवासी घोरावल, पुत्री खुशी (15), संजू की पत्नी चंदा (36), कस्बा निवासी विशाल (32), पुत्र दीपचंद्र, मनोज (45) पुत्र स्व शिवशंकर प्रसाद, उसका पुत्र प्रदीप (10) तथा जीप चालक आकाश मोदनवाल (22) पुत्र राजकुमार निवासी घोरावल, उसका चचेरा भाई सत्यम मोदनवाल (26) तथा विकाश (22) पुत्र ओम प्रकाश ऑटो चालक निवासी मोकरसिम घायल हो गए। कुछ ही देर मे घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिसकी मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीप चालक आकाश मोदनवाल, ऑटो चालक विकास समेत तीन लोगों को उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी तथा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।
श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी,दर्जनो श्रद्धालु घायल,तीन रेफर
---Advertisement---

