– बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप, जांच की मांग
– बैंक से 21 बार में 2.89 लाख रुपये निकासी का मामला
सोनभद्र। भारतीय स्टेट बैंक रेणुकूट के खाताधारक रमेश कुमार भारती के बगैर जानकारी के उनके बैंक एकाउंट से पौने तीन लाख रुपये निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दिए ज्ञापन में कर्मचारी ने बताया कि उसके बैंक एकाउंट से 21 बार में दो लाख 89 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि खाते से निकाले गए रुपयों की जानकारी उसे नहीं है। पीड़ित के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक रेणुकूट में उसका बचत खाता 1070 39 98936 है। बताया कि 16 मार्च से आठ अप्रैल के बीच कुल 21 बार में दो लाख 89 हजार 878 रुपये निकासी की गई है। खाते से धनराशि निकाली जा चुकी है, लेकिन एक बार भी उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किसी भी प्रकार का कोई मैसेज प्राप्त नहीं हुआ। बताया कि जब वह अपने खाते से एटीएम कार्ड के माध्यम से रुपये निकासी करने पहुंचा तो रुपये नहीं निकले। इसके बाद बैंक में पता करने पर रुपये निकासी किए जाने की जानकारी हुई।
आरोप है कि बिना बैंक कर्मचारियों के मिलीभगत से बैंक एकाउंट से रुपये निकासी संभव नहीं है। पीड़ित रमेश कुमार भारती ने बताया कि वह कनहर निर्माण खंड प्रथम पिपरी में प्रधान सहायक पद पर कार्यरत है। इसी महीने 18 तारीख को भतीजी की सगाई का कार्य है। रुपये न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खाताधारक को पता नहीं और खाते से निकल गए लाखों रुपये
---Advertisement---

