सोनभद्र:-मांची थाना क्षेत्र के कजियारी गांव में पानी टैंकर से दबकर सत्तर वर्षीय विश्वनाथ गुप्ता की मौत हो गई।मौके पर पहुंचे मांची थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि रोज की तरह गांव में पीने वाला पानी का आपूर्ति करने ट्रैक्टर टैंकर शनिवार को आया। एक स्थान पर पानी देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को बैक कर रहा था। उसने पीछे ध्यान नहीं
दिया और ट्रैक्टर टैंकर बैक करते समय पीछे खड़े विश्वनाथ गुप्ता पर चढ़ गया। यह देख चालक मौक़े से वाहन छोड़ कर फरार हो गया। उधर गांव के लोग ज़ब तक बुजुर्ग को अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो चुकी थी। मांची थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर और टैंकर पुलिस ने कब्जा में ले किया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सुअरसोत चौकी प्रभारी धर्मनाथ सिंह भी मौजूद
टैंकर से कुचलकर सत्तर वर्षीय वृद्ध की मौत
---Advertisement---

