यातायात पुलिस ने सौ वाहनों से तीन लाख के ऊपर का किया ईचालान

By:

On: Monday, May 31, 2021 3:27 PM

---Advertisement---

:-बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट ,तीन सवारी, बिना लाइसेंस,अनावश्यक घूम रहे लोगों पर हुई कार्रवाई

:-बढोली चौराहा धर्मशाला चंडी होटल चुर्क तिराहा महिला थाना चौक सहित अन्य स्थलों पर चले चेकिंग अभियान

सोनभद्र:यातायात पुलिस द्वारा बीते 24 घंटों के भीतर जिला मुख्यालय पर चलाया चेकिंग अभियान जिसमें 100 वाहनों से तीन लाख बीस हजार के जुर्माना कांटे ई चालान के माध्यम से वही यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट ,तीन सवारी, बिना लाइसेंस ,अनावश्यक घूम रहे लोगों पर यह हुई है कार्रवाई श्री सिंह ने बताया कि यह चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के दिशा निर्देशानुसार किया गया वहीं यातायात पुलिस द्वारा मेरे नेतृत्व में बढोली चौक, धर्मशाला सहित प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान के माध्यम से 100 बाइक चालकों का चालान किया गया बीते 24 घंटों में वही लगभग तीन लाख बीस हजार का ई चालान के माध्यम से जुर्माना काटा गया वही बताया की नगर में ज्यादातर बाइकों को चलाने वाले युवा है जो बिना हेलमेट ,तीन सवारी ,बिना मास्क , तेज रफ्तार, बिना नंबर प्लेट ,अनावश्यक घूमना जिसको लेकर यह अभियान चलाया गया था और आगे भी चलाया जाएगा चट्टी चौराहों पर यातायात पुलिस के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाता है कि अनावश्यक शहर में ना घूमे और बिना हेलमेट बिना मास्क वाहन ना चलाएं वाहन चलाते समय ड्राइवरी लाइसेंस ,गाड़ी कागज सहित अन्य कागज अपने साथ रखें जिससे आप सुरक्षित सेफ रहे जिस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। टीम में सोहन यादव ,संगम सिंह ,सत्येंद्र सिंह, सुनील यादव, जमीर खान आदि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment