प्लान्ट में चोरी करने वाला आरोपी बंधौरा पुलिस की गिरफ्त में।

---Advertisement---

माडा, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) प्लान्ट में चोरी करने वाला आरोपी बंधौरा पुलिस की गिरफ्त में।
चोरी गया करीबन 03 लाख 50 हजार रुपये का मश्रुका बरामद
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के. एम. (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रीय सिन्हा (भापुसे) के द्वारा चोरी की बढती घटनाओं को देखते हुये उनके खुलासा करने के निर्देश दिये थे उक्त निर्देश के तारतम्य में अनु.अधि. पुलिस सिंगरौली सुश्री रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में बंधौरा प्लान्ट में हुई चोरी के हेतु थाना प्रभारी माडा श्री शिवपूजन मिश्रा के द्वारा चौकी प्रभारी बंधौरा उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेत्तृव में गठित टीम को एक आरोपी को चोरी गये करीबन 03 लाख 50 हजार रुपये कीमती कापर केबल, एल्यूमीनियम केवल, सीलिंग बायर व सेफ्टी बेल्ट के साथ पकडने सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का विवरण – दिनांक 17/06/2026 को फिराज इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी जो अडानी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वर्क करती है, के केम्पस से आरोपी बबलू प्रसाद जायसवाल पिता छोटे जायसवला उम्र 32 वर्ष निवासी कर्सुआलाल चौकी बंधौरा थाना माडा के द्वारा उक्त कंपनी से अलग-अलग टुकडे में करीबन 100 मीटर कापर केवल, करीबन 90 मीटर एल्यूमीनियम केवल व सीलिंग वायर तथा सेफ्टी बेल्ट चोरी किये गये थे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को कब्जे में लेकर मौके से तथा आरोपी के घर से उक्त चोरी गया संपूर्ण मश्रुका बरामद कर जप्त किया गया व आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिय गया है।

सराहनीय भूमिका – उनि. संदीप नामदेव (चौकी प्रभारी बंधौरा), सउनि राजवर्धन सिंह आर. प्रआर राकेश विश्वकर्मा दिलीप धाकड, अनीश सिंह, रामराजा, शिवेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment