नवरात्र एवं दुर्गापूजा कार्यक्रम मे विकास क्लब के अध्यक्ष बने रवि जायसवाल एवं सचिव मनीष जायसवाल।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज शनिवार को कस्बा स्थित श्री संकट मोचन मंदिर पर आगामी त्यौहार नवरात्र एवं दुर्गापूजा को लेकर विकास क्लब दुर्गापूजा समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक चन्द्रिका प्रसाद आढ़ती की अध्यक्षता में मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन को दी गई तथा इस वर्ष 2026 के लिए पिछले वर्ष की समिति को एक बार फिर से जिम्मेवारी देते हुए अध्यक्ष पद हेतु रवि जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। वहीं सचिव पद के लिये मनीष जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई ।
संरक्षक मण्डल में भोला प्रसाद,गणेश जौहरी,राकेश श्रीवास्तव एड•, विष्णु अग्रहरि, देवेश मोहन,रामजी पांडे, डॉ हर्षवर्धन, राकेश आजाद,रामनरेश प्रसाद जबकि कोषाध्यक्ष के लिये रविंद्र नाथ,सह कोषाध्यक्ष अनुरोध भोजवाल और नीतीश कसेरा को चुना गया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, रंजीत सेठ,राजेश कसेरा,जयप्रकाश मोती उपाध्यक्ष पद संदीप गुप्ता, भीम जायसवाल, प्रियांशु अग्रहरि,सोनू जायसवाल, पूजा प्रभारी कल्याण मिश्रा सह सचिव ऋषभ मिश्रा, धनंजय,कुमार कुंदन, दिवाकर, विधिक सलाहकार राकेश श्रीवास्तव,विष्णुकांत तिवारी,लेखा परीक्षक पीयूष कसेरा,आशुतोष,यश कुमार, सूचना मंत्री करन कुमार, अभिषेक सिंह, प्रसाद वितरण प्रमुख टिंकू, अंकित, रूपेश, प्रज्ज्वल, अनमोल, साज सज्जा प्रभारी विशाल अग्रहरी तथा कार्यकारणी सदस्य के लिये अविनाश वाह वाह, विवेक मोहन, रवि , अनुराग जायसवाल, रामसागर, विष्णुदयाल, गोलू कुमार,संतोष,अनिल, अभिषेक, प्रियांशु,आदित्य के नाम को समिति के द्वारा सर्व सम्मति से चुना गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now