स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों की अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल।

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान,,सोनभद्र। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी ने उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में सोनभद्र मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल तथा निजी अस्पतालों में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि सोनभद्र मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। चिकित्सकीय संसाधनों का अभाव तथा सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाओं के लिए लंबे डेट मिल रहे है सुचारु संचालन न होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को जांच और उपचार के लिए निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
इसके साथ ही जिले में बिना निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे निजी अस्पतालों और अवैध क्लीनिकों का मुद्दा भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई निजी चिकित्सा संस्थान नियमों की अनदेखी करते हुए मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। ऐसे संस्थानों की जांच कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने कहा कि सोनभद्र जैसे आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सकों की कमी दूर करने तथा अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में आशा व्यक्त की गई है कि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे जिले के लाखों लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment