सोनभद्र:लखनऊ में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मुकुंद मिश्रा जी,प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ जी श्री राजेन्द्र गुप्ता जी कानपुर महानगर अध्यक्ष श्री टीकम चंद्र सेठिया जी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री योगेंद्र जी के साथ मेरा भी माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
संगठन के माननीय प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री जी एवं उपस्थित पदाधिकारियो ने माननीय मुख्यमंत्री जी को व्यापारी समस्या से संबंधित ज्ञापन भी दिया जिसमे माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त कराया कि व्यापारी में आने बाली हर समस्या को अतिशीघ्र निस्तारण किया जायेगा उन्होंने यह भी कहा कि कोविड के दौरान व्यापारियों के ऊपर लागये गए
मुकदमे भी वापस लिए जायंगे।माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय से प्रतिनिधि मंडल सन्तुष्ट हुआ अंत मे सोनभद्र जिले में लाकडाउन को खोलने के सम्बंध में भी चर्चा हई और प्रदेश अध्यक्ष ने मा0 मुख्यमंत्री जी को बताया कि वर्तमान में सोनभद्र में एक्टिव केस अभी 440 हैं तो सोनभद्र को भी लाकडाउन के बाहर रखा जाय इस बाबत मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वह के जिलाधिकारी से फीडबैक ले कर जल्द कोई निर्णय लेने की बात कही सभी ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया

