सोनभद्र:सड़क हादसे मे जीजा की मौत, साला घायल

By:

On: Sunday, May 30, 2021 3:07 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव के पास शनिवार की देर रात एक बाइक पर सवार तीन लोग डीजे वाहन से टकरा गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने घटना के बारे में बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी 23 वर्षीय सनोज पुत्र फूलचंद के घर शनिवार को उसके बहनोई 28 वर्षीय श्याम नारायण पुत्र जय गोपाल निवासी देवदासपूर्व चक्कर घट्टा चंदौली और 24 वर्षीय संजय पुत्र मुन्ना निवासी उआर परसौना आए। यह लोग सनोज को लेकर एक ही बाइक से शनिवार देर शाम किसी शादी समारोह के लिए घर से निकले थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव के समीप बैरियर के पास अनियंत्रित बाइक आगे जा रहे डीजे वाहन से टकरा गए। इस हादसे में सनोज के जीजा श्याम नारायण की मौत हो गई। दूसरे जीजा संजय व सनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment