दो बाइको के आमने-सामने की टक्कर,एक बाइक सवार की मौत

By:

On: Sunday, May 30, 2021 7:06 AM

---Advertisement---

सोंनभद्र:सुकृत चौकी अंतर्गत ग्राम सभा मधुपुर के ओवर ब्रिज के पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर विगत 29 मई की रात्रि 10:00 बजे दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की हुई दर्दनाक मौत वहीं दूसरी बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बताते चलें कि मधुपुर की तरफ से अपने रूट से बाइक से निमंत्रण करके आ रहे थे इधर बट् में स्थित पेट्रोल टंकी से तेल भरा कर दूसरी बाइक आ रही थी। और इसी दौरान दोनों बाइक आमने-सामने बहुत ही दर्दनाक स्थिति में टकरा गई जिसमें बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। आपको बताते चलें की मधुपुर की तरफ से बघोर के लिए UP 64 R 57919 नंबर की टीवीएस मोटर साइकिल आ रही थी जो कि अपने साइड से थी लेकिन इस बाइक पर चार लोग सवार थे ( आजाद पुत्र गिरजा गोड़ उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी बघोर, विकाश कुमार पुत्र रजिन्दर उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी बघोर, राजेश चौहान पुत्र भरथरी चौहान उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी बघोर, मनिष पुत्र बाबुराम उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी मधुपुर) जिसमें बाइक चालक राजेश चौहान के गले में बुलेट के लाइट के ऊपर लगे टीन से गला कटने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि बट् की तरफ से UP 67 X 5033 नंबर की बुलेट मोटर साइकिल आ रही थी, जो कि उल्टी साइड से थी , इसे भी गंभीर चोंटें आईं। इस दौरान दोनों बाइक आमने-सामने इतनी दर्दनाक तरिके से टकराईं की दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए इसमें बाइक के रिंग तक फट गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा 112 नंबर पर तथा पुलिस चौकी सुकृत को सुचना दिया गया। सुकृत चौकी की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। आनन-फानन में तुरंत उन्हें मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। सुचना मिलने तक राजेश चौहान की मृत्यु हो गई थी जबकि बुलेट चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही थीं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment