मधुपुर:सोनभद्र( शिवदास वर्मा)सुकृत जंगल में पेड़ से लटकता हुआ आरपीएफ के जवान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी सुकृतचौकी क्षेत्र में बैजू बाबा जंगल में एक आरपीएफ जवान की संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र जिलेदार यादव ग्राम भास्कर पुर थाना बबुरी जिला चंदौली करने वाला चोपन आरपीएफ में ड्यूटी रत्न था शनिवार के दिन मनोज कुमार सिंह घर से बाइक से अपने बुआ के घर कर बनिया गया था वहां से दोपहर 1:00 बजे दिन में बाइक द्वारा चोपन ड्यूटी के लिए
निकला ड्यूटी ना पहुंचने पर चोपन से घर पर फोन गया की अभी तक मनोज ड्यूटी नहीं आया है तब घर वालों ने अफरा तफरी में खोजना जारी किए किसी तरह उनको पता चला सुकृत जंगल में गमछे के सहारे पेड़ से लटकता हुआ शव मिला वहां की स्थिति देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया
Breaking:सदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला सिपाही का शव,हत्या की आशंका
---Advertisement---

