सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव में शुक्रवार को देर शाम विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बंडेर से लटकता मिला। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (दुद्धी) भेज दिया। उधर मृतका के पिता का कहना है कि मेरी बेटी ने फांसी नहीं लगाई है।जानकारी के अनुसार, सोनिया देवी(23) पत्नी रमेश कुमार निवासी भलपहरी का शुक्रवार को उसके घर के अंदर बडेर में साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकते हुए मिला। परिजनों का कहना है कि करीब तीन बजे शाम को सोनिया घर के अंदर घुसी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब वह काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो कमरे में पति रमेश जाने लगा।
जब कमरे के पास गया तो अंदर दरवाजा बंद था। वह कमरे का कुंडी तोड़कर अंदर घुसा तो सोनिया का शव घर के अंदर बडेर के सहारे लटक रहा था। उसने शव को तत्काल नीचे उतार दिया। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान जगदीश सिंह को दी गई, तब तक आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए

