आनंद जायसवाल व्यापार मंडल के नए नगर अध्यक्ष

By:

On: Tuesday, March 9, 2021 2:41 PM

---Advertisement---

– उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
– रमेश जायसवाल को बनाया गया युवा व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई की मंगलवार को हुई बैठक में नए पदाधिकारी मनोनीत किए गए। आनंद जायसवाल को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।रमेश जायसवाल को युवा व्यापार मंडल का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के बहुत जरूरी है कि हम सब एकजुट हों। दलगत राजनीति से उपर उठकर सिर्फ और सिर्फ व्यवसायी समाज की भलाई और उनके हितों के प्रति समर्पित हों। नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि अब और मजबूती के साथ व्यापारियों की आवाज बुलंद होगी। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश बंसल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ केशरी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश केशरी, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, युवा नगर अध्यक्ष बबलू केशरी, किराना नगर कोषाध्यक्ष ऋषि झुनझुनवाला, बच्चा केशरी, नंदलाला कुशवाहा, अंशु अग्रहरि आदि मौजूद थे। आनंद गुप्ता के आवास पर हुई इस बैठक में नए पदाधिकारियों के स्वागत के साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment