कर्णावती नदी में नहाने गए 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

---Advertisement---

 

मिर्जापुर (गैपुरा)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बैदपुर स्थित कर्णावती नदी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर करीब 12 बजे नहाने गए 23 वर्षीय युवक की चकडेम में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंकित पासी (23 वर्ष), पुत्र रामबली, निवासी ग्राम रायपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित रविवार दोपहर करीब 12 बजे कर्णावती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में स्थित चकडेम में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर विजयपुर-सरोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गैपुरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पं

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment