नवागत एसडीएम रविवार को धमके सीएचसी, औचक निरीक्षण से अफरा-तफरी ,साफ-सफाई पर तनी एसडीएम की भृकुटि ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Monday, July 20, 2026 9:16 AM

---Advertisement---

दुद्धी, सोनभद्र।

दुद्धी के नवागत एसडीएम रवि कुमार के रविवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औचक पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

उपजिलाधिकारी का काफिला अस्पताल परिसर पहुंच साफ-सफाई का जायजा लेते हुए सीधे स्टाफ ड्यूटी रूम में पहुंचा। मौके पर मौजूद डॉ ऐमन अंसारी से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का विवरण तथा ड्यूटी पर तैनात अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी ली। डॉ ऐमन ने बताया कि भर्ती किये गए मरीजों का राउंड मारने के बाद कुछ मरीज जिनकी छुट्टी की जानी है उनका डिस्चार्ज फ़ाइल तैयार कर रही हूं। बीच-बीच में इमरजेंसी मरीजों के आ जाने पर उनको देखने का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम ने संतुष्टि जाहिर करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करने की ताकीद दी। उपजिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका तलब करने पर बताया कि अधीक्षक के ऑफिस में है। उन्होंने महिला चिकित्सक संग अस्पताल के अंतरंग विभाग की गैलरी से होते हुए प्रशासनिक भवन स्थित अधीक्षक के ऑफिस पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब जानना चाहा तो डॉ ऐमन ने बताया कि अभी मैंने कल ही दुद्धी सीएचसी में कार्यभार ग्रहण किया है। अधीक्षक डॉ साह आलम आने ही वाले हैं। इस संबंध में वो ही बेहतर जानकारी देंगे। अधीक्षक का आफिस बंद देख दुबारा आने की बात कहते हुए एसडीएम का काफिला अन्यत्र के लिए रवाना हो गया। इस दौरान स्टाफ नर्स रीता कन्नौजिया, सरोज खान, रीता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment