आगामी त्यौहार के मद्देनजर कोन थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

By:

On: Tuesday, March 9, 2021 1:29 PM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)। आगामी त्यौहार होली व महाशिवरात्रि के मद्देनजर मंगलवार को कोन थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें क्षेत्र के प्रधान समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहार होली और महाशिवरात्रि में होने वाली समस्यायों से अवगत हुए जिसमें लोगों द्वारा क्षेत्र के कुछ गावो में होलिका दहन के दौरान पूर्व में हुए समस्याएं से अवगत भी कराया गया वहीं प्रभारी निरीक्षक द्वारा हर तरह की समस्याओं के निराकरण करने का भरोसा दिलाते हुए शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील किए साथ ही उन्होंने अपील करते हुए उपस्थित प्रबुद्ध जनो से कहा कि अपने पास पड़ोस व गांव के लोगो को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करे और किसी तरह की भगदड़ करने पर पुलिस को सूचित करें।इस मौके पर मुख्य रूप से विजय शंकर जायसवाल,राकेश तिवारी,प्रमोद कुमार(लड्डू),जगरनाथ, रामआवतार, अछैबर सिंह,बृजकुमार,रामकुमार जायसवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment