चोरों ने बीती रात 80000 हज़ार रुपये नगदी व गहने पर किया हाथ साफ*
करमा, सोनभद्र (मुस्तकीम खान)करमा थाना अंतर्गत ग्राम पटेहरा में रामाज्ञा सिंह पुत्र सुमेर सिंह रात में खाना खा कर सो रहे थे उनका कहना है कि चोर घर के पीछे से घर में घुसे जिस घर मे लोग सो रहे थे उस घर को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे रूम का ताला तोड़ कर रखे उस घर में रखे दो बैग व एक अटैची उसमें रखा कपड़ा व गहना 1 सिकड़ी,सोने की 2 पायल चांदी,1 मंगल सूत 1 सोने की अंगूठी व 80000 हज़ार रुपये नगद चोर उठा ले गये सुबह खोज बिन करने पर घर से
500 मीटर दूर पश्चिम की तरफ दुलारे के बोरिंग के पास फेक हुआ मिला सुबह 112 नम्बर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंच मौका मुआयना कर चली गई लेकिन चोरो और चोरी के सामान का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया देखना है कि पुलिस इस चोरी की गई सामान का खुलासा कर पाती है या अन्य चोरी की तरह यह भी ठण्डे बस्ते में चला जाएगा

