बिना परमिट के ओवरलोड वाहन को पास कराने में एफआइआर, चार गिरफ्तार

By:

On: Monday, December 21, 2020 4:15 PM

---Advertisement---

बिना परमिट के ओवरलोड वाहन को पास कराने में एफआइआर, चार गिरफ्तार
सोनभद्र:राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की रात ओवरलोड वाहन को पास कराने के दौरान जांच टीम से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में सोमवार की शाम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर  इसी क्रम में रविवार की रात 10 बजे उपजिलाधिकारी ओबरा प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में ओबरा क्षेत्राधिकारी,एआरटीओ प्रवर्तन, खनन सर्वेयर,गुरमा चौकी पुलिस द्वारा लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार चार व्यक्ति टोला प्लाजा पर पहुंचे और ओवरलोड ट्रक को पार कराने का जवाब बनाने लगे। इस दौरान आरोपित युवकों ने एसडीएम से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर उलझ गए। हालांकि आरोपित युवक अधिकारियों की सख्ती के कारण ट्रक पास नहीं करा सके। इस मामले में खनन सर्वेयर संतोष पाल ने देर रात कोतवाली में राब‌र्ट्सगंज के प्रभापुरम कालोनी निवासी सिकंदर सिंह , सिंह आटो एजेंसी कैथी निवासी कुणाल सिंह , परसोना गांव निवासी मारकंडेय सिंह व प्रभापुरम कालोनी के संदीप सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने सोमवार की शाम चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now