पहला सुख निरोगी काया–डा मनीषा कुलश्रेष्ठ

By:

On: Monday, December 21, 2020 7:30 AM

---Advertisement---

पहला सुख निरोगी काया–डा मनीषा कुलश्रेष्ठ
बीजपुर( बग्घा सिंह)डि ए वी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में मिशन-शक्ति कार्ययोजना के अंतिम कड़ी में आज स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एन टी पी सी अस्पताल से पधारे क्षेत्र की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा कुलश्रेष्ठ का शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य श्री राजकुमार ने छात्राओं को बताया कि मानव पूंजी निर्माण में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण कारक हैं। यदि शिक्षित व्यक्ति भी स्वस्थ नहीं हैं तो वह परिवार, समाज और देश पर एक बोझ के समान है।
डॉ मनीषा कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को स्त्रीजन बीमारियों एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होने की शिक्षा दी। डॉ मनीषा ने छात्राओं से किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों से अवगत कराते हुए पौष्टिक आहार लेने और शारीरिक श्रम/व्यायाम आदि करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आप अपने, अपने परिवार एवं समाज और देश के भविष्य हैं। एक शिक्षित एवं स्वास्थ जनसंख्या हीं कार्यश्रम शक्ति प्रदान करती है। किशोरावस्था में अनेक प्रकार की शारीरिक समस्याएं आती है, उनसे प्रभावी तरीके से निपटने के लिए जरूरत के अनुसार चिकित्सकों से अवश्य परामर्श लें। आपके स्वास्थ्य के लिए भारत सरकार ने कठोर कानून के द्वारा बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाया है। उत्तम स्वास्थ्य के बिना महिला सशक्तिकरण संभव नहीं है।डी ए वी संस्कार युक्त शिक्षा देने वाली संस्था है। “स्वस्थ रहें, शिक्षित बनें, संस्कार युक्त बनें” इसी उद्घोष से इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इसका संचालन कक्षा दसवीं की छात्रा रानू ने किया। इस आयोजन में और कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन कराने में बी आर शर्मा, अनन्त मोहन, डी सी शुक्ला, नरेश जायसवाल, पुष्पा पाण्डेय, प्रभा सिंह, समता सिंह, प्रेमलता, डी लाल, सौरभ कुमार आदि ने विशेष योगदान दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now