प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने लगाई फाँसी, प्रेमी गिरफ्तार

By:

On: Monday, December 21, 2020 1:32 AM

---Advertisement---

प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने लगाई फाँसी, प्रेमी गिरफ्तार

सोनभद्र::ओबरा थाने के रेणुका नदी पार के एक गांव की किशोरी शनिवार रात घर के धरन में रस्सी का फंदा लगा कर झूल गई। रात साढ़े नौ बजे परिवार वालों ने उसका शव घर में लटका देखा तो पुलिस सूचना दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
रेणुका नदी पार के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का दूसरे गांव के युवक से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवक की शादी कहीं और तय हो गई। पता चलने पर किशोरी ने प्रेमी को कई बार घर बुलाया लेकिन वादा करने के बाद भी वह उससे मिलने नहीं गया। इससे निराश किशोरी शनिवार रात घर के धरन से फंदा लगा झूल गई।सात साढ़े नौ बजे घरवालों उसे फंदे में झूलते देखा तो जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है कि उसकी पुत्री का दूसरे गांव के युवक संग प्रेम संबंध था। वह उसी से शादी करना चाहती थी। इसी बीच युवक की शादी कहीं और तय होने की जानकारी मिलने पर बेटी ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया।
कई बार वादा करने के बावजूद वह नहीं आया। इससे उसने ये कदम उठा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शंकर प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now