लकड़ा नहर को अतिक्रमित कर नाली निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश,नगर पंचायत दुद्धी के बजट से खजुरी में हो रहा निर्माण

By:

On: Sunday, December 20, 2020 1:42 PM

---Advertisement---

लकड़ा नहर को अतिक्रमित कर नाली निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश,नगर पंचायत दुद्धी के बजट से खजुरी में हो रहा निर्माण

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र: स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 में इन दिनों नाली निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमे कुछ कार्य हो चुके है और कुछ कार्य हो रहे है।वार्ड नम्बर चार के रहनवासियो के पानी निकासी के लिए नहर को अतिक्रमित कर लिए गड्ढे की खुदाई की गई है और उसी गढ्ढे में 11000 बोल्ट की पोल भी खड़ी है जो नाली की खुदाई होने से कमजोर हो गयी है वही नाली खुदाई से निकली मिट्टी को नहर में पाट दी गयी जिससे कुछ दिनों बाद लकड़े बंधे से पानी किसानों को नही मिल पाएगी खजुरी के ग्रामीण अनिल गुप्ता, उपेंद्र कुमार, चन्दन कुमार ,पपु कुमार आदि ने बताया कि नगर पंचायत दुद्धी के बजट का दुरुपयोग कर नहर को अतिक्रमित कर खजुरी ग्राम में निर्माण कराया जा रहा है जबकि नाली निर्माण दुद्धी में ही होना चाहिए।राष्ट्र रक्षा वाहिनी के जिला महामंत्री दीपक गुप्ता ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग किया है कि खजुरी में नहर को अतिक्रमित कर हो रहे कार्य को तत्काल बन्द कराया जाए ताकि नहर से किसानों को मिलने वाले पानी मे कोई अवरोध उतपन्न न हो| इस मामले ईओ भारत सिंह ने बताया कि लोगों ने नाली बनवाने की मांग नगर पंचायत से की थी , जो बनवाई जा रही है ,जिसकी उपयोगिता है| जहां निर्माण हो रहा है वह बार्डर एरिया है|नहर अवरुद्ध नहीं किया जा रहा है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now