भिसुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जली ,रेफर

By:

On: Sunday, December 20, 2020 9:38 AM

---Advertisement---

भिसुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जली ,रेफर

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:अमवार चौकी क्षेत्र के भीसुर गांव में आज सुबह एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई ,परिजनों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से चिकित्सक डॉ विनोद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया| घटना की सूचना अस्पताल के मेमों के द्वारा कोतवाली पुलिस को दे दी गयी पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी 28 वर्ष पत्नी लाल बाबू निवासी भीसुर को आज जले हुए अवस्था मे दुद्धी अस्पताल लाया गया ,जहाँ उसकी स्थिति गंभीर रूप से जाली देखने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया|चिकित्सक के मुताबिक विवाहिता 90 % तक जल गई है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now