युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Saturday, December 19, 2020 1:47 PM

---Advertisement---

युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के युवक को म्योरपुर पुलिस ने गांव के ही एक युवती के अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।म्योरपुर पुलिस के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के बराईडाड़ निवासी ओमप्रकाश ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री के गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।तहरीर के आधार पर पुलिस ने बराईडाड़ गांव निवासी कमलेश पुत्र स्व० विजय यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।शनिवार को म्योरपुर पुलिस ने अपह्रता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now