एडिशनल एसपी ओ पी सिंह ने शाहगंज थाने का मुआयना किया

By:

On: Saturday, December 19, 2020 1:07 PM

---Advertisement---

एडिशनल एसपी ओ पी सिंह ने शाहगंज थाने का मुआयना किया

सोनभद्र- स्थानीय थाने पर पहुंचे एडिशनल एसपी ओ पी सिंह द्वारा स्थानीय थाने का मुआयना किया गया lमुआयना के दौरान थाने अभिलेखों,शस्त्रागार,कारागार ,बैरक आदि का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों को कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गए। बैठक लेने के उपरांत बताया गया कि जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार के गठन के बाद ही मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले एकता महिला सुरक्षा के संबंध में संकेत थे जिसमे इस समय सभी थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। निर्देश दिया कि महिलाओं से संबंधित जो भी शिकायत प्राप्त हो उस पर त्वरित कार्यवाही की जाय और एंटी रोमियो के माध्यम से चेंकिग बराबर की जाऐ व जन शिकायतों का त्वरित व गुणवत्ता परक निस्तारण किया जाऐ कुछ महिनों मे पंचायत चुनाव के साथ चुनाव की शुरुआत होने वाली हैं जिसके दृष्टिगत अपराधी व अपराध में संलिप्त लोगों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जाऐ। पुलिसकर्मियों से वार्ता कर निर्देश दिया गया कि सभी लोग अपने अपने बीट पर पूरी तरह से मुस्तैद रहें ,उन्होंने कहा कि ठंड की रात में और भी अधिक मुस्तैद रहने की आवश्यकता है अपराध नियंत्रण,शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान थाने के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now