दिपावली त्यौहार पर जुगैल थानाध्यक्ष सुरक्षा दृष्टि गत क्षेत्र मे भ्रमण करते
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र निर्देशानुसार थाना जुगैल क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार को दिपावली का त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में थाना जुगैल प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय हमराही द्वारा थाना जुगैल मे क्षेत्र भ्रमण कर लोगो को शांति पूर्वक त्यौहार को मनाने के लिए लोगो से कहा गया। और क्षेत्र के गांव मे जैसे परसिदहीया, सिधहवाडाड, आश्रम मोड होते हुए जोरबा से कुशहनिया, गौरधट्टी,
खरहरा,अगोरीखास,बरगवा,चतरवार,सेमिया,नेवारी तक भ्रमण कर क्षेत्र का जायजा लेते हुए ग्रामीण लोगों से शान्ति पुर्ण त्यौहार मनाने के लिए कहा गया। किसी प्रकार का लडाई झगडा न करे किसी प्रकार कोई दिक्कत होता है तो आप ग्रामीण लोग थाना जुगैल को सूचना दिजीए ताकी आप कि तत्काल मदद किया जायेगा।

