महुआंव पाण्डेय ग्राम में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जंयती

By:

On: Saturday, November 14, 2020 7:29 AM

---Advertisement---

महुआंव पाण्डेय ग्राम में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जंयती

घोरावल(पी डी)घोरावल तहसील के महुआंव पाण्डेय ग्राम में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जंयती महुआंव पाण्डेय ग्राम में आज शनिवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सिद्धेश्वर महादेव/ श्री संकट मोचन मंदिर में प्रेरित धर द्विवेदी व प्रज्ज्वल धर द्विवेदी द्वारा सविधि पूजन कर हनुमान जंयती मनाई गई।इस अवसर पर गांव के उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा – सुन्दर काण्ड,बजरंग बाण, हनुमान चालीसा,का पाठ किया गया तथा आचार्य गण द्वारा हनुमान जी का

विधिवत पूजन कराया गया, तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। नारायण धर द्विवेदी ,, पुजारी,,ब्रह्म बाबा, के कुशल संचालन में आचार्य श्याम धर द्विवेदी व निर्देश धर द्विवेदी द्वारा मंत्रोच्चारण कर भगवान का पूजन कराया गया। तथा सुख शांति समृद्धि,जगत कल्याण की कामना करते हुए यजमान गण प्रेरित धर द्विवेदी व प्रज्जवल धर द्विवेदी द्वारा पूजन कर प्रभू का जन्मोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर राम जी धर द्विवेदी, कृष्ण धर द्विवेदी, जगदीश शर्मा,वेदान्ती राम पाठक, कामेश्वर धर द्विवेदी, रविन्द्र धर द्विवेदी, जनार्दन प्रसाद पाण्डेय,अक्षय धर द्विवेदी,अजय धर द्विवेदी व राम अनुज धर द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now