नगर पंचायत अध्यक्षा ने विभिन्न कार्यो का किया शिलान्यास

By:

On: Monday, November 2, 2020 12:30 PM

---Advertisement---

नगर पंचायत अध्यक्षा ने विभिन्न कार्यो का किया शिलान्यास
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट, मल्लाही टोला व आचार मोहल्ला में लगातार लोगों की मांग को देखते हुए विभिन्न सीसी व इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर के हर वार्ड का विकास उनकी प्रथम प्राथमिकता है। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अभी और भी बहुत से विकास कार्य कराने की योजना चल रही है तथा और कइयो कार्यो का शिलान्यास भी करना है जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि कोविड-19 के चलते नगर के विकास कार्य अवरुद्ध पड़े थे अब शासन से हरी झंडी मिली है नगर के हर छोटे बड़े समस्याओं पर नगर पंचायत अध्यक्ष का नजर है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा जिसके लिए नगरवासियों का सहयोग अपेक्षित है।अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि शासन के मंशा के

अनुरूप सभी कार्य कराए जा रहे हैं आज जिस भी सड़को का शिलान्यास हुआ है वह नगरवासियों के लिए समर्पित है आगे भी कई योजनाओं को मूर्तरूप देने का कार्य चल रहा है। इस मौके पर सभासद कुशल सिंह,सुशील निषाद,ऊषा देवी,राजन जायसवाल,जीतू सिंह,अनीश अहमद,ओमप्रकाश गुप्ता,नीरज जायसवाल, सर्वजीत यादव,संतोष वर्मा,मनीष सिंह,मंसूर आलम ,जितेंद्र,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now