25 सितम्बर को दुद्धी मे लोक संस्कृति प्रतिभा सम्मान एवं काव्य संध्या का होगा भव्य आयोजन ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे कल सोमवार 25 सितम्बर को पं० दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी के तत्वाधान मे होटल ग्रीन स्टार मे संस्कृति प्रतिभा सम्मान एवं काव्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के अध्यक्ष डॉ लवकुश प्रजापति ने बताया कि 25 सितंबर को सायं काल आदिवासियों के लोक कला नृत्य, निबंध प्रतियोगिता के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद राम सकल जी होंगे तथा मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड समाज कल्याण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे विशिष्ट अतिथि विधायक राम दुलारे गोंड होंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के आदिवासियों पर लिखी गई पुस्तक सोनभद्र की फूलमती का विमोचन भी किया जाएगा | वहीं शब्द सारथी सम्मान किसी साहित्यकार को प्रदान किया जाएगा | वहीं रात्रि में कवि सम्मेलन में कवियों का काव्य की रस धारा बहेगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment