रवि सिंह
दुद्धी|सोनभद्र स्थानीय तहसील सभागार में कनहर विस्थापितों की समस्यायों को लेकर एसडीएम सुरेश राय की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सेवा समर्पण संस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद जी रहे| इस दौरान विस्थापितों की समस्यायों पर चर्चा हुई , जिसमें छुटा नाम जोड़ने ,प्लॉट में मूलभूत समस्यायों , प्रधानमंत्री शहरी आवास ,रामलीला मंच का निर्माण आदि विषयों पर चर्चा हुई ,गलत नामों में सुधार कर छूटे विस्थापितों को विस्थापन पैकेज जल्द से जल्द दिए जाने सहमति बनी |तथा छुटे नामों को सर्वे कराकर तत्काल जोड़े जाने की निर्देश उपजिलाधिकारी ने दिए|आनंद जी ने भी छुटे विस्थापितों का नाम जोड़े जाने का आश्वाशन विस्थापितों को दिए , आनंद जी ने सिचाईं विभाग के अधिकारियों से कहा कि विस्थापितों के मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिये|इस दौरान कनहर विस्थापित संघ के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला ने सूची 1 के 1044 के छुटे हुए वंशज के नाम जोड़े जाने , निपुत्र पिता के पुत्रियों को वारिश मानकर सूची में नाम जोड़े जाने , प्रारूप 6 के तहत 1976 से पहले 195 मकानों के प्रतिकर के आधार पर सूची में नाम जोड़े जाने ,प्रारूप 11 के तहत भूमि के प्रतिकर के आधार पर विस्थापन सूची में नाम जोड़े जाने की मांग उठाई|
विस्थापित नेता गंभीरा प्रसाद ने विस्थापित कालोनी में रामलीला मंच बनवाये जाने की मांग की| इस मौके पर मनोज मिश्रा , कनहर विस्थापित संघ के अध्यक्ष व पूर्व जिला महामंत्री ईश्वर प्रसाद निराला , सुंदरी प्रधान प्रतिनिधि जलालुद्दीन , गंभीरा ,भीसुर प्रधान कृष्ना यादव , जयनाथ ,रामजीव भुइयां , सुभाष प्रधान , कोरची प्रधान रामलाल , सुंदरी के रामख़याल ,नन्दलाल खरवार ,राजेश कुमार , मुंशीराम के साथ सिचाईं विभाग के अवर अभियंता रवि श्रीवास्तव ,अवर अभियंता नन्दलाल यादव ,नायब तहसीलदार विशाल पासवान मौजूद रहे|
जनसुनवाई का आयोजन कर विस्थापितों की समस्यायों से हुए रूबरू
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, September 23, 2023 3:21 PM
---Advertisement---

