25 सितंबर को चलेगा बुलडोजर वन बिभाग ने चस्पा किया नोटिश मचा हड़कम्प

---Advertisement---

बग्घा सिंह

बीजपुर(सोनभद्र) बाजार के उत्तर पटरी सहित चिन्हित वन भूमि में अबैध रूप से किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाने के लिए वन महकमा आगामी 25 सितंबर की तिथि मुकर्रर कर दी है।अबैध निर्माण को 23 सितंबर तक खाली करने की नोटिश चस्पा होते ही बाजार में हड़कम्प मचा है।इसबाबत डिप्टी रेंजर रामसुख सिंह और वन दरोगा शिवमंगल ने बताया कि उत्तर पटरी पर वन भूमि में अबैध निर्माण को तीन चरण में खाली कराने की योजना है। बताया कि पहले चरण में उनको खाली कराया जाएगा जिसके पास कोई दस्तावेज नही है। वहीं दूसरे चरण में उनका नम्बर है जिनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। तो तीसरे चरण में वे लोग भी शामिल है जो लोग रजिस्ट्री दस्तावेज के अनुसार क्षेत्र फल से अधिक पीछे बढ़ कर जंगल मे कब्जा किए पड़े हैं।बताया गया कि जंगल विभाग के गाटा संख्या 1604, 1579 ,1599 पर अबैध तरीके से बसे सैकड़ों लोगों पर जिला प्रशासन की अनुमति से बुलडोजर चलाने की यह कार्रवाई की जाएगी। बाजार के उत्तर पटरी पर वर्षो से आबाद सैकड़ों ब्यवसाइयो में वन बिभाग द्वारा चस्पा नोटिश को पढ़कर खलबली मची हुई है लोगबाग एक दूसरे से कानाफूसी कर हाल जानने में लगे हैं। बताते चले कि यह दूसरी बार वन विभाग बाजार में नोटिश चस्पा किया है इसके पहले एक बार लगभग छः महीने पहले खाली करने की नोटिश दी गयी थी लेकिन संसाधन और फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के अभाव में डोजरिंग की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी थी।आज नोटिश चश्पा करने में फारेस्ट गार्ड जगरनाथ, नारेंद्र कुमार, देवकुमार,परवेज अहमद शामिल थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment