राकेश केशरी,,
विंढमगंज/सोनभद्र सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, चार किमी दूर तक घसीटता रहा मृतक का बाइक।
माहुली सोनभद्र विंधमग्दंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रीवा रांची दूधी विंधमगंज मार्ग पर जोरूखाड़ गांव के पास शुक्रवार की रात्रि करीब दस बजे थाना छेत्र के हरनाकाछर गांव निवासी 25वर्षीय कैलाश पुत्र राम किशन अपने घर से दुधि की तरफ जा रहा था कि जोरुखाद गांव के पास जैसे ही पहुंचा था कि सामने से आ रही टीपर गाड़ी ने सीधे रौदते हुए विंधमगंज तरफ भाग गई जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का बाइक टीपर में फंसकर करीब चार किमी दूर घिवाही रेलवे क्रासिंग के पास जाकर किसी तरह टीपर से बाइक निकल पाया। इधर ग्राम प्रधान विमल यादव के सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर दूधी सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया। तथा दुर्घतना करित टीपर को विंधमगाज थानाध्यक्ष श्याम बिहारी ने सरगर्मी से तलास सुरु कर दी है तथा थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्घटन करने वाले टीपर का सुराक मिल गया है जल्दी ही टीपर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई किया जायेगा।

