हापुड़ की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी| गत दिनों हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुई पुलिस बर्बरता से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर हड़ताल के दूसरे दिन कचहरी कैम्पस में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा व डीजीपी विजय कुमारा का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर आक्रोश जताया और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की | इस मौके पर दुबाए अध्यक्ष रामपाल जौहरी ,सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी , दिनेश कुमार ,आनंद कुमार ,प्रभु सिंह कुशवाहा , राजकुमार अग्रहरी ,प्रेमचंद्र जायसवाल सहित काफी संख्या अधिवक्ता गण मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुतला दहन के दौरान तहसीलदार अरुण गिरी , नायब तहसीलदार विशाल पासवान ,सीओ दद्दन प्रसाद गोंड , कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी , क़स्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे सहित भारी संख्या में पीएसी मुस्तैद रही|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment