रवि सिंह
दुद्धी| सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव कनहर नदी के समीप एनएच 39 पर दोपहर दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ,ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची 112 पुलिस ने युवक को अचेतावस्था में दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ उपचार चिकित्सक डॉ वीके सिंह के द्वारा किया गया और इसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन परिजनो के ना होने से युवक घंटो अस्पताल में पड़ा रहा ,घायल युवक की पहचान नही हो पा रही थी तो कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ने बाइक के नम्बर से पता किया तो बाइक कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा का पता लगा | उन्होंने वहां के प्रधान व कोन थाना अध्यक्ष को सूचित किया | परिजनों को जानकारी होते ही परिजन कुड़वा से दुद्धी के लिए निकल लिए , लेकीन समाचार लिखे जाने तक वे अस्पताल नही पहुँचे थे|
कई घण्टे बाद घायल की पहचान अयोध्या पुत्र शिवराज चेरों कोन थाना क्षेत्र के करईल निवासी के रूप में हुई है पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है |कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ने बताया कि जिस युवक को किसी ने बाइक दी थी उसका बहनोई बाइक लेकर दुद्धी आ रहा था कि घटना घट गई|

