रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र) दुद्धी स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रामनगर वार्ड नंबर 10 स्थित डीहवार बाबा धाम स्थल पर 3 साल के बाद गांव पुजईया कार्यक्रम का आयोजन रामनगर के सम्मानित जनों के द्वारा नगरवासियों से अंशदान एकत्रित कर आयोजित किया गया है । जो सुबह 8:00 बजे धाम स्थल पर बैगा के द्वारा पूजा पाठ करते हुए पांच बकरों की बलि देकर दुद्धी के डीहवार को मनाया जाएगा एवं उसके बाद दोपहर 2 बजे के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा पूजा आयोजन कर्ताओ ने दुद्धी नगरवासियो से अनुरोध किया है ,कि इस पूजन में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की कृपा करें।आपको बताते चले की यह पूजा 3 साल के बाद आयोजन हो रहा है, जिसमें दुद्धी क्षेत्र के समस्त लोगों के सुख समृद्धि शांति एवं उनकी रक्षा करने हेतु यह गांव पूजईया कार्यक्रम होता है। जिससे दुद्धी क्षेत्र की रक्षा डीहवार बाबा से प्रार्थना की जाती है। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम को संयोजित करने वाले कार्यकर्ता वार्ड सभासद आमेश सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी उर्फ पी पवन कुमार, सुनील जायसवाल सहित अन्य लोगों के द्वारा दी गई।

