सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मारकुंडी चकरिया के आदिवासी महिला पुरुषों ने प्रधान से शिकायत किया जा रहा था कि चकरिया प्रथम विद्यालय समय से नहीं खुलता और दोपहर का भोजन मीनु के हिसाब से कौन कहे समय से आदिवासी बच्चों को परोसा नहीं जाता है तमाम अनियमिताओं को देखते हुए प्रधान उधम सिंह शुक्रवार को विद्यालय निरीक्षक के दौरान सुबह सात बजे ही पहुंच गए विद्यालय खुलने का समय 7,30 बजे है। लेकिन मैडम प्रधानाचार्य विद्यालय सुबह 8,30 पहुंच रहे हैं।जिसे प्रधान देख भड़क उठे और प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत के साथ आदिवासी बच्चों के दोपहर भोजन में अनियमिताओं के साथ समय न देने की भी बात भी बताई इसी क्रम में उधम सिंह प्रधान ने बताया कि उन्हें एक बार चेतावनी देने के साथ सुधरने का अवसर दिया जा रहा है अगर भविष्य में आदिवासी बाहुल्य गरीब निरिह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया तो इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर उचित कार्रवाई किया जायेगा।

