रवि सिंह
दुद्धी| सीओ दद्दन प्रसाद गोंड की अगुवाई में महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज व चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे ने बुधवार को क़स्बे में बाजार करने आई ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया ,उन्हें पुलिस हेल्पलाइन 1090 ,1076 ,1098 , 112 साइबर हेलप्लाइन नं 1930 के प्रयोग के बारे विस्तृत जानकारी दी| उन्होंने कहा कही भी कोई उनका उत्पीड़न करे तो इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन पर दे जिससे पुलिस तत्काल आपकी सहायता कर सकें|

