सेराजुल हुदा |
दुद्धी / सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कड़े निर्देशन मे जनपद मे नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रहे अभियान के अन्तर्गत हाथीनाला पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गढ़दरवा मोड़ के पास से एक युवक को सेल फ़ॉर एमपी अंग्रेजी शराब की तीन पेटी के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया |
आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन ने बताया कि पकड़ा गया युवक विश्वजीत , निवासी मधुबन खैरटिया शराब की खेप को पहुँचाने जा रहा था | कि मुखबिर की सूचना पर हाथीनाला पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने धर दबोचा | उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुर्धवा मोड़ पर अंग्रेजी शराब व बियर की दुकानों की जांच की गई और आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए |

