सेराजुल हुदा
अमवार / सोनभद्र । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुगवामान गांव मे कनहर डैम मे नहाने के दौरान एक 9 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी जिससे बालिका के परिजनों मे कोहराम मच गया | घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची अमवार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया |
दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी ने बताया कि 9 वर्षीय बालिका पूजा कुमारी पुत्री राम रतन यादव निवासी सुगवामन थाना कोतवाली दुद्धी सुगवामान गाँव मे बकरी चरा रही थी कि बकरी चराते समय कनहर डैम के किनारे स्नान करने लगी | स्नान करते समय करीब दोपहर 1 बजे कनहर डैम में डूबने से मौत हो गई | मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया | घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है |

