पिपरी /सोनभद्र मादक पदार्थ के साथ 1 अभियुक्त को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.08.2023 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी वार्ड नं0-01 तुर्रा, पिपरी से एक झोले में 01 किलो 594 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर मौके से 01 नफर अभियुक्त बबलू स्वीपर पुत्र अशोक, निवासी सब्जी मण्डी बीजपुर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0-115/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1. व0उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2.का0 अरविन्द कुमार, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

