सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्। स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन महावीर मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के एकदिवसीय वोटर चेतना अभियान के कार्यशाला का आयोजन किया गया | इस दौरान मुख्य अतिथि चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन वह विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री दिलीप पांडे एडवोकेट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया | इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को 2024 की लोकसभा चुनाव के तहत नए मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने हेतु वह संशोधन करने हेतु प्रशिक्षित किया गया | मुख्यातिथि कमलेश मोहन ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ के वोटर को विश्वास में लाने का प्रयास करना है। सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ जनता को बताना है। जिलामंत्री दिलीप पांडे ने कहा कि बूथ मजबूत हो तो चुनाव में जीत सुनिश्चित हो जाती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं दुद्धी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने कहा की वोटर चेतना महाअभियान समिति घर-घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएगी। इस कार्य में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए कार्यकर्ता शक्तिकेन्द्र वार निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्थानीय पदाधिकारियों का भी सहयोग लेंगे। जैसे हम भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट प्रभावित करने के लिए कार्य करते हैं ठीक उसी प्रकार से हमें नए वोटर बनाने हैं इसलिए हम सभी को वोटर चेतना अभियान से जुड़ना होगा | लोकतंत्र के महापर्व के लिए नए वोटर जोड़ना भी हम सभी की जिम्मेदारी है इस कार्य के लिए मोर्चा के सभी अध्यक्षों का सहयोग भी लिया जाएगा। कार्यशाला का संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया बैठक में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल जनजाति मोर्चा मीरा सिंह गौंड शक्ति केंद्र प्रभारी सुमित सोनी ,पंकज अग्रहरि बल्लू, विनोद जायसवाल, जय प्रकाश तिवारी, शिव शंकर गुप्ता, मंडल मंत्री अंशुमन राय, भाजयुमो मंडल संयोजक अजय चंद्रवंशी ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गावती देवी, भाजयुमों मण्डल उपाध्यक्ष आमेश सिंह, कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, चमेली बहन जी ,शक्ति केंद्र संयोजक राजमणि यादव, प्रदीप शर्मा ,मनोज पटेल, रूपनारायण कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र अग्रहरि, अनुज गुप्ता, रजत राज, मन्नू सिंह, सोशल मीडिया मंडल संयोजक पीयूष कसेरा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

