तरंगिनी महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज।

---Advertisement---

 एम एस हशन ,,

रेणुकूट/सोनभद्र।
तरंगिनी महिला मंडल, रेणुकूट की सदस्याओं ने सावन के खुशनुमा महीने में हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में तीज महोत्सव का आयोजन बेहद धूमधाम से किया। कार्यक्रम के शुरुआत में तरंगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी नागेश के साथ एपेक्स कमेटी की सदस्याओं श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती पूनम रॉय, श्रीमती रेखा ठाकुर तथा श्रीमती अपर्णा मिश्रा ने मंडल की अन्य सभी सदस्याओं का स्वागत किया व सभी को तीज की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
वहीं कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंडल की सचिव श्रीमती अपर्णा मिश्रा ने हरियाली तीज के महत्व के बारे में बताया। इसके उपरान्त कमेटी के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदस्याओं ने कजरी गायन से सबका मन मोह लिया। इसके पश्चात सदस्यों ने एक से बढ़ कर एक- ग्रुप डांस, हास्य नाटिका तथा रैंप वॉक जैसे बेहद आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने तीज स्पेशल हाउजी खेला तथा आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स पर फोटो खिंचवाएं और झूले तथा लजीज खाने का आनंद उठाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment